पत्रिका@रायपुर। डीडीयू ऑडिटोरियम में राज्य खेल अंलकरण समाराेह 2024 का आयोजन किया गया।
बुधवार को आयोजित खेल अलंकरण समारोह में प्रदेशभर के वर्ष 2019-20, 2020-21 के 133 पदक विजेताओं, और खेल विभतियों को अवॉर्ड दिया गया, जिसमें से 17 पदक विजेता खिलाड़ियों को शहीद राजीव पांडे अवॉर्ड से सम्मानित हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी खिलाड़ियों व विभूतियों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री साय के अलावा विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ,खेलमंत्री टंकराम वर्मा,शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर सांसद सुनिल सोनी,विधायक राजेश मूढ़त सहित अन्य विधायक मंच में उपिस्थत थे।
पदक पाकर खिलाडि़यों के चेहरे खिले
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं के पदक विजेता, निर्णायक, प्रशिक्षक व खेल विभूतियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित