scriptइरिट्रिया में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.0 की तीव्रता | Earthquake of magnitude 5.0 strikes Eritrea | Patrika News
विदेश

इरिट्रिया में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.0 की तीव्रता

दुनियाभर में भूकंप के बढ़ते मामलों के बीच आज इरिट्रिया में भूकंप का मामला सामने आया है।

नई दिल्लीApr 28, 2024 / 01:43 pm

Tanay Mishra

earthquake_logo.jpg

Earthquakes on Kermadec Islands of New Zealand

दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनिया में कहीं न कही आए दिन भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं और वो भी दिन में कई बार। आज, रविवार, 28 अप्रैल को आए भूकंपों में अफ़्रीकी देश इरिट्रिया (Eritrea) में आया भूकंप भी शामिल है। इरिट्रिया में आज मासावा (Massawa) शहर से 30 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में भूकंप आया जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.0 रही। भारतीय समयानुसार इरिट्रिया में आज सुबह 6 बजकर 07 मिनट पर भूकंप आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी इरिट्रिया में आए भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही गहराई?

जानकारी के अनुसार इरिट्रिया में आज आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने भी इसकी पुष्टि की।


नहीं हुआ नुकसान

इरिट्रिया में आज आए इस भूकंप से नुकसान नहीं हुआ। हालांकि प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लोगों को झटका महसूस हुआ और कुछ घरों/इमारतों में दरारें भी आ गई, पर जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- बचपन में अगर नानी के घर बिताया समय तो होंगे ज़्यादा सकारात्मक, रिसर्च से हुआ खुलासा

Hindi News/ world / इरिट्रिया में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.0 की तीव्रता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो