67 एक्सप्रेस और 26 पैसेंजर ट्रेनें चलेगी
नई दिल्ली। साल 2013-14 के रेल बजट में 67 एक्सप्रेस ट्रेनें और 26 नई पैसेंजर ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने 5 मेमू सेवाएं और 8 डेमू सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। 57 गाडियों का विस्तार किया गया है जबकि 24 ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी की है।
टिकट बुक कराना,कैंसिल कराना महंगा
मध्यप्रदेश को बंसल के बजट से निराशा
रेल बजट में छत्तीसगढ़ से छलावा
जयपुर में लगेगा रेलनीर बॉटलिंग प्लांट
बंसल ने भरी राजस्थान की झोली
राजस्थान के भीलवाड़ा में बनेंगे मैमो के डिब्बे
राजस्थान को तोहफा,अजमेर-कोटा नई लाइन
रेल बजट: जयपुर में बनेगा एक्जीक्यूटिव लाउंज
 
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रस्तुत रेल बजट को सुधारवादी और दूरदृष्टि भरा बताया। सिंह ने कहा कि यह सुधारवादी और दूरदृष्टि भरा बजट है जो रेलवे की वित्तीय स्थिति की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत करता है। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने रेल बजट को आंख में धूल झोंकने वाला बताते हुए कहा है कि यह बजट सिर्फ अमेठी-रायबरेली तक केन्द्रित है। इसमें महज कांग्रेस अध्यक्ष को खुश करने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता गिरिजा व्यास ने नए बजट पर विपक्ष की आपत्तियों के जवाब में कहा है कि मंदी के मौजूदा दौर को देखते हुए यह बजट काफी संतुलित और जनहितकारी है। हर राज्य को इसमें कुछ न कुछ दिया गया है