रफ्तार काटेगी दिमाग के तार!

सफलता के लिए ज्यादातर सक्सेस गुरू रफ्तार को पहली जरूरत बताते हैं। तुरत-फुरत सब कुछ निपटा लेने की कला में माहिर एग्जीक्यूटिव या स्टूडेंट्स की तारीफ की जाती है। यह सब देख-सुनकर आपको लगता होगा कि सबको तेजी से काम निपटाने चाहिए। पर क्या आपने कभी गौर किया है कि रफ्तार भरी जिंदगी आपको सब कुछ दे जाती है, पर आपसे आपका सुकून छीन लेती है।
एक जमाना था, जब आप-हम हर काम तसल्ली से किया करते थे। पर अब प्रतिस्पर्धा का जमाना है। आगे बढ़ने की होड़ है। इस कंपीटीशन के दौर में जो जितनी जल्दी काम कर रहा है, उसे सफलता का उतना ही बड़ा तमगा दिया जा रहा है। अगर आप सब कुछ भागते-दौड़ते पूरा कर रहे हैं, तो थोड़ा रूकिए।
आप कुछ न कुछ खो रहे हैं। आप चीजों को पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे हैं। आप सिर्फ टारगेट पूरा करने की ललक रख