राहुल बने नेशनल जिगोग्राफिक बी चैंपियन

वाशिंगटन। डैन्यूब के तट पर बसा कौन सा ब्रेवेनियाई शहर 1663 से 1806 तक रोमन साम्राज्य की लेजिस्लेटिव सीट थी। उत्तर आया जर्मनी का रेगेंसबर्ग। इसके साथ ही 14 साल के राहुल नागवेकर ने गुरूवार को नेशनल जिगोग्राफिक बी में सर्वोच्च पुरस्कार जीत लिया।
यह कांटे का मुकाबला था। टैक्सास में सुगर लैंड की आठवी कक्षा के छात्र राहुल ने कहा, यह गैस था, 50-50 चांस था। यह इत्तेफाक से अच्छा गैस साबित हुआ। भारतीय मूल के राहुल ने पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। राहुल को 25,000 डॉलर की कालेज स्कॉलरशिप मिलेगी। इसके अलावा उन्हें गालापागोस द्वीप की सैर का मौका भी मिलेगा। पिछले तीन साल में यह तीसरा मौका है जब टेक्सास के छात्र ने बी प्रतियोगिता जीती है। इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया वंश जैन न