छोटे नुस्खे करें कमाल

सिर की रूसी खत्म करने के लिए नीम के पत्तों का काढ़ा बनाकर सिर धोना चाहिए।
दालचीनी को एक कप पानी के साथ उबाल कर एक साफ बॉटल में भर कर रखें। इसे माउथवॉश के रूप में काम में लाया जा सकता है।
सांस लेने में अगर दिक्कत आ रही है तो एक टी स्पून कर्पूर को आधे कप गुनगुने नारियल के तेल में मिलाकर सीने में लगाने से आराम मिलेगा।
गर्मी में नकसीर फूटने पर नाक पर ठंडे पानी में भीगी हुए रूई के फाए रखें और रूई के छोटे-छोटे फाए को फ्रिज में भी रख कर उससे नाक की सिकाई करें। नकसीर में आराम मिलेगा।
शरीर में अगर कहीं जल गया हो तो उस पर कच्चे आलू का रस लगाने से फायदा होगा।
गाय के दूध का घी और शहद के çंंमश्रण के साथ त्रिफला के चूर्ण का सेवन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।