गाड़ी में ही बना डाला स्विमिंग पूल

गर्मी के बढ़ते ही पब्लिक पूल्स में लोगों की भीड़ बढ़ने लगती है और कई बार तो बारी आने के लिए भी घंटो इंतजार करना पड़ता है। चीन में भी पारा इन दिनों चरम पर है।
पूर्वी चीन के वेनझोऊ शहर के छह साल के झोउ युहांग के पिता ने बेटे को पब्लिक पूल में बारी के इंतजार में खड़े रहने के झंझट से मुक्ति दिलवा दी है। उन्होंने झोउ के लिए अपनी वैन को ही नन्हा पूल बना दिया है। वैन की पिछली सीटों को हटवाकर उसे प्लास्टिक से मढ़वाने के बाद उसमें पानी भर दिया गया, जिसमें झोऊ के खेलने के लिए पर्याप्त जगह है।