क्या आप डाइट में सलाद लेते हैं?

फूड प्वॉइजनिंग से बचने के लिए सलाद को अच्छे तरीके से धोकर खाना चाहिए। लंच में या शाम के स्नैक्स के समय सलाद खाना अच्छा रहता है। ध्यान रखें कि रात के समय अधिक मात्रा में सलाद खाने से गैस की समस्या हो जाती है।
सलाद शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ाता है और इससे उचित मात्र में विटामिन सी, ई, फोलिक एसिड, लायकोपीन, अल्फा और बीटा केरोटीन मिलते हैं। जब सलाद इतना जरूरी है तो आप इसे अपनी डाइट में नियमित क्यों नहीं करते। महिलाओं को 25 ग्राम और पुरूषों को 38 ग्राम फाइबर की जरूरत हर दिन होती है। इसलिए भोजन में सलाद जरूर लेना चाहिए।
स्प्राउटेड सलाद
इसमें मुख्य रूप से अंकुरित मूंग, चना और मोठ होते हैं। मनपसंद सब्जियों को मिलाकर आप इसे ज्यादा पौष्टिक और स्वादिष्ट बना सकती हैं। इसमें भरपूर मात्र में मिनरल, व