पच्चीस सौ वर्ष पुरानी चाकलेट मिली

मेक्सिको। पुरातत्ववेताओं को मेक्सिको के दक्षिण पूर्व में स्थित यूकातान जलड़मरूमध्य में 2500 वर्ष पुरानी चाकलेट के अवशेष मिले हैं। मेक्सिको की राष्ट्रीय मानव विज्ञान एवं इतिहास संस्थान की इस खोज से पता चला है कि प्राचीन मेक्सिको में चाकलेट को किसी पेय के रूप में नहीं बल्कि प्लेट में सॉस के रूप में परोसा जाता था।
इससे पहले विशेषज्ञों का मानना था कि कोको के बीज और डोडा को पीस कर उसे किसी तरल पदार्थ में मिलाकर या उसके गूदे का खमीरीकरण करके उसका प्रयोग मुख्य रूप से प्राचीन लातीन अमरीकी सभ्यता में खाने में किया जाता था। यह संभ्रांत परिवारों का पेय माना जाता था। मानव वैज्ञानिक टामस गैलेरेटा ने कहा, प्लेट पर रखे चाकलेट से यह अंदाजा लगाना बिल्कुल गलत होगा कि इसे वहां पीसने के लिए रखा गय