वर्कआउट से पहले...

आम तौर पर लोगों में धारणा है कि वर्कआउट खाली पेट ही करना चाहिए। फिटनेस विशेषज्ञों की मानें, तो कसरत से पहले कुछ खा लेना अच्छा रहता है। खाने की मात्रा लंच या डिनर जितनी नहीं, बल्कि काफी कम होनी चाहिए। कार्बोहाइड्रेट शरीर के लिए ईधन का काम करता है, इसलिए ऎसे सुपाच्य खाद्य- पदार्थ का जिनमें इस महत्वपूर्ण तत्व की मौजूदगी हो। सेवन करना चाहिए।
केला : केले में चीनी और स्टार्च होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। ट्रेनर समीर पुरोहित के मुताबिक वर्कआउट से घंटे भर पूर्व मध्यम आकार का केला खाने से पर्याप्त ऊर्जा मिल जाती है।
योगर्ट : वर्कआउट से पहले एक कटोरी दही में जरा साबुत अनाज, फल और शहद मिला लिया जाए, तो अच्छी ऊर्जा मिल जाती है।
ओटमील : सुबह वर्कआउट से पहले ओटमील खाना फायदेमंद होता है। ओट