मजबूत होगी कमर

यदि आप कमर दर्द और कमजोर हाजमे से परेशान हैं और इससे मुक्त होना चाहते हैं, तो आप कंधरासन के अभ्यास से आराम पा सकते हैं।
विधि
पीठ के बल लेट जाइए। अब पैरों को मोड़कर, तलवे जमीन पर स्थिर कर दीजिए। एडियां नितम्बों को स्पर्श करती हुई होनी चाहिए। दोनों हाथों से पैर के टखनों को पकड़ लीजिए। अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए कूल्हों और कमर को ऊपर उठाइए, कुछ क्षण तक इसी स्थिति में रूके रहें और सामान्य श्वास-प्रश्वास करते रहें। फिर सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे यथास्थिति यानी शुरूआती अवस्था में आ जाएं। यह क्रिया 5 से 10 बार करें।
फायदे
कंधरासन करने से रीढ़ और कमर लचीली और सुदृढ़ होती है। कंधों के झुकाव, कमर दर्द में असरदायक है। यह आसन पेट के अंदरूनी अंगों की मालिश करते हुए पाचन क्रिया को सुधारता है। महिलाओ