मां बने जब सासू मां...

कहते हैं मां की जगह इस दुनिया में कोई नहीं ले सकता है। मां तो मां होती है। लेकिन जब एक लड़की शादी कर ससुराल जाती है तो उसे मां के रूप में मिलती है सासू मां। लड़कियों को शादी के वक्त यह कहा जाता है कि सास को हमेशा अपनी मां मानना। लेकिन क्या वाकई सास, मां बन पाती हैं? देखा गया है कि सास और बहू का रिश्ता बहुत नाजुक होता है, जिसमे बहुत ज्यादा सामंजस्य बैठाना पड़ता है। वैसे इस रिश्ते के बारे में जितनी भ्रंातियां हैं वो शायद ही किसी रिश्ते में हों...
मां बनना दुनिया का सबसे मुश्किल काम होता है। लेकिन सबसे प्यारा और पवित्र रिश्ता भी यही है। बच्चों के लिए हर मां के दिल में प्यार होता है लेकिन वो प्यार तब कहां चला जाता है जब बेटे की जीवनसंगिनी को वही प्यार देने की बात आती है। सास-बहू के रिश्ते को लोग जितन