फूलों से सजेगी बगिया और बालकनी

गुलदाउदी को सेवन्ती वक्राइसेनथीमम भी कहते हैं। क्राइसेनथीमम का अर्थ है स्वर्णिम पुष्प। गुलदाउदी की खासियत यह है कि यह उस वक्त खिलती है, जब अन्य फूल नहीं होते। आकार, आकृति एवं रंग संयोजन में विविधता वाले इस
फूल के लिए तैयारी करने का वक्त आ गया है।
फूल
गुलदाउदी के फूल वर्षा ऋ तु के फूल समाप्त होने के पश्चात तथा सर्दियों के फूल खिलने के पहले खिलते हैं। दिसंबर-जनवरी माह में बगिया में बहार छा जाती है परंतु इसकी अनेक किस्मों के खिलने का समय अलग-अलग होता है, ऎसी किस्मों को थोड़ा आगे पीछे करके उगाया जाए तो सितंबर माह से फरवरी के प्रारंभ तक बगिया में फूल खिलाए जा सकते हैं।
पौधे
इसके पौधे 15 से.मी. से 120 से.मी. तक ऊंचे होते हैं। पत्तियां महरावदार होती हैं। जड़ें अधिक गहरी नहीं होतीं तथा जड़ों के प