पेट की बढ़ती चर्बी

ब च्चे के जन्म के बाद या 30-35 साल की उम्र के बाद महिलाओं का पेट अलग ही तरह से बढ़ने लगता है। आप चाहे शादीशुदा हों या एकल नारी, 30 की उम्र पार करने के बाद आपका वजन और पेट का बढ़ना स्वाभाविक है। विशेषज्ञों के अनुसार 25 साल की उम्र के बाद हमारा मेटाबॉलिज्म धीरे-धीरे कमजोर होता जाता है। इससे वजन बढ़ता है।
कारण
दरअसल, सुबह का नाश्ता न करने, गलत तरीके से खाना और ज्यादा जंक फूड खाने से अनजाने में हम ढेर सारी हवा निगल लेते हैं, जिससे पेट में काफी गैस भर जाती है। इस गैस से भी पेट हमेशा फूला नजर आता है ।
निजात पाने के उपाय
दिन में तीन बार खाना खाने की बजाय 5 से 6 बार थोड़ा-थोड़ा करके खाएं। खाने के आधे घंटे बाद पानी पीएं।
आराम से और चबा-चबा कर खाएं।
खाने में नमक, चावल व मसालों की मात्रा कम कर दें। सूप, सब्जियों, फलों