सिगरेट पीने की आदत जल्द दूर करें

क्या आपको पता है कि सिगरेट पीना आपके मसूड़ों, गले और दांतों के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है? सिगरेट से होने वाले नुकसानों के बारे में जानते हैं करीब से।
सिगरेट पीना आपके मसूड़ों, गले और दांतों के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। सिगरेट पीने से कैंसर होने का पूरा खतरा रहता है। इसके साथ ही अगर आपको शराब और सिगरेट दोनों पीने की आदत है, तो आपको गले का कैंसर होने की पूरी संभावना होती है।
हाल ही में हुए एक शोध से यह बात सामने निकल कर आई है। सिगरेट के सेवन से धीरे-धीरे आपको कई तरह के समस्याओं से होकर गुजरना पड़ सकता है। जैसे होंठों का कैंसर, गाल के अंदरूनी भाग का कैंसर, गले के कैंसर या टोंसिल्स का कैंसर।
इतना ही नहीं आपको फेफड़ों से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं और अप