|
परास्त, मुग्ध, वंचित है हारित
अक्षर यात्रा की कक्षा में "हा" वर्ण की चर्चा जारी रखते हुए आचार्य पाटल ने बताया— हरण कराया हुआ, पकड़ाया हुआ के अर्थ में हारित शब्द प्रयुक्त करते हैं। एक शिष्य ने पूछा, गुरूजी क्या हारित का अर्थ हारा हुआ नहीं होगा।
आचार्य बोले— वत्स, पराजय या हार के अर्थ में हारि का प्रयोग तो करते हैं, हारित भी परास्त के लिए प्रयुक्त होता है। लाया हुआ, छीना हुआ, नष्ट किया हुआ, समर्पित, उपहार स्वरूप दिया गया, प्रस्तुत किया गया, वंचित के अर्थ में भी हारित का प्रयोग करते हैं। मुग्ध, आकृष्ट, हरा रंग, हवा (न तेज न मन्द), एक तरह का कबूतर भी हारित कहा जाता है। ले जाने वाला, पहुंचाने वाला, ढोने वाला, वाहक के अर्थ में हारिण या हारी शब्द प्रयुक्त करते हैं। "याज्ञवल्क्य संहिता" में लूटने वाला, हरण करने वाला, अपहारक के अर्थ में हार
|