लगेगी काया कंचन सी

चे हरे के साथ शरीर का रंग-रूप निखरे, इसके लिए हमारे यहां प्राचीन काल से उबटन लगाने का चलन रहा है। ये उबटन त्वचा के प्रकार के मुताबिक लगाए जाएं, तो कुछ ही दिन में आपकी रंगत खिल उठेगी।
तैलीय त्वचा के लिए
थोड़ी सी उड़द की धुली दाल को भिगो लें। अच्छी तरह भीग जाए तो उसे दरदरा पीस लें। अब इसमें एक चुटकी सरसों के पिसे दाने, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और तुलसी के पत्ते पीसकर डाल दें। आप चाहें तो इसमें चार से पांच बूंदें हाइड्रोजन परॉक्साइड की भी मिला सकते हैं। इसी अनुपात में जरूरत के मुताबिक उबटन तैयार करें।
संतरे के सूखे या गीले छिलकों को पीसकर दो चम्मच पेस्ट बनाएं। इसमें आधा जायफल घिसकर डालें। अब इस पेस्ट में आधा चम्मच हल्दी पाउडर और आधा चम्मच सूजी मिलाएं। यदि पेस्ट गा