बचें वजन बढ़ाने वाली गोलियों से

अगर आप जल्द से जल्द अपनी वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको दवाइयों का सहारा नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह आपके सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक साबित हो सकता है।
आजकल हर लोग अपनी फिटनेस को लेकर जागरूक होते जा रहे हैं। कोई मोटे होने के लिए तमाम जतन करता है, तो कोई दुबला होने के लिए। यहां तक कि लोग बॉडी बनाने या यू कह लें सिक्स पैक बनाने के लिए प्रोटीन शेक या बॉडी सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते है। साथ ही वजन बढ़ाने या घटाने के लिए दवाइयों का सेवन करने लग जाते हैं।
लेकिन क्या आपको पता है कि यह आपके स्वास्थ्य पर कितना बुरा असर डालता है। वर्कआउट, एक्सरसाइज, योगा और व्यायाम से बॉडी बनाने में किसी तरह का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है।
लेकिन वजन बढ़ाने या घटाने वाली गोली के सेवन से बहुत