पोर्च को बनाएं सुन्दर

जिस तरह आप अपने घर के अंदर के हर एक कमरे को सजाने में अपना पूरा योगदान देते हैंउसी तरह अपने घर के बाहरी हिस्से यानि कि पोर्च को सजाने में भी कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए। केवल घर के भीतर का भाग ही घर का हिस्सा नहीं होना चाहिए। चाहे वह पोर्च हो या फिर गैरेज एरिया। इन सभी स्थानों को यदि हम पर्सनल टच नहीं देंगे तब तक यह सुन्दर और घर का हिस्सा नहीं बन सकता। इन्हें भी हमें कमरे की तरह ही ट्रीट करना पड़ेगा।
जिस तरह कमरे को डेकोरेट करने में हम विशेष दिलचस्पी दिखाते हैं उसी तरह पोर्च एरिया को सजाने के लिए भी हमें अपनी सूझ-बूझ और क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि यह घर का बाहरी हिस्सा होता है लोगों का सबसे पहला इम्प्रेशन बाहर की सजावट को देखकर ही पड़ता है इसलिए इसे सही तरीके से सजाने की जर