घर की सफाई से करें ग्रहों को अनुकूल

दीपावली के करीब आते ही घरों में जमा कबाड़ बाहर आने लगता है। कई बार ऎसा भी होता है कि कुछ कबाड़ जो सालों से बिना काम आए पड़ा रहता है फिर भी उसका मोह नहीं छोड़ पाते। अगर इस कचरे को नहीं निकालें तो यह आपके ग्रहों को भी प्रभावित कर सकता है। एक ओर इसे वास्तु से सम्बद्ध किया जाता है तो दूसरी ओर ज्योतिष से। आइए देखते हैं कैसे प्रभावित करता है कबाड़।
नियमित रूप से घर में जमा कबाड़ के पीछे यह मानसिकता होती है कि किसी दिन जमा की गई चीजों में कुछ काम आ सकती हैं। यह उस घर के गृह मालिक की संग्रह प्रवृत्ति को दर्शाता है। कुछ मामलों में यह ठीक हो सकती है, लेकिन घर के किसी भी स्थान पर कबाड़ या संग्रह किया जा सकने वाला सामान नहीं रखा जा सकता। जिन जातकों की राहू की महादशा, अंतरदशा या सूक्ष्म अंतर चल रहा हो, उन्हे