बच्चों से सीखें रिश्ते निभाना

अक्सर यह देखा गया है जब भी कुछ सीखने की बारी आती है तो हम बड़े बच्चों को कुछ न कुछ सिखाते हैं क्योंकि हमें लगता है कि बच्चे तो नादान होते हैं उन्हें जिंदगी के बारे में क्या पता होता है। उन्होंने तो अभी अपनी जिंदगी जीनी शुरू भर की है उन्हें कैसे क्या अनुभव होगा कि दोस्त कैसे बनाए जाते हैं, रिश्ते कैसे निभाए जाते हैं? उन्हें कैसे संभाला जाता है? आदि। लेकिन कभी अगर आप गौर से देखें तो पाएंगे कि बच्चे आपसे ज्यादा बेहतर तरीके से रिश्तों को निभाते हैं। वे भले ही परिपक्व नहीं हों लेकिन उनके रिश्ते आपके रिश्तों से ज्यादा परिपक्व होते हैं...
बच्चों को रिश्तों के बारे में हम बड़े सबसे पहले जो बात सिखाते हैं वो है विश्वास। हम उन्हें बताते हैं कि कोई भी रिश्ता बनाओ लेकिन सामने वाले पर विश्वास जरूर कर