नहीं होंगे बच्चे बीमार

अक्सर आपने देखा होगा कि कई घरों में बच्चे बार-बार बीमार पड़ जाते हैं। इसका प्रमुख कारण है बच्चों में इम्यून सिस्टम का कमजोर होना जिससे कोई भी बीमारी बच्चे पर तुरंत हमला करती है। इसके साथ ही बच्चों में किसी विशेष खानपान से एलर्जी होना या घर के वातावरण का ऎसा होना, भी इसका कारण है। कहीं आपके घर का वातावरण या खान-पान ऎसा तो नहीं जिससे आपके बच्चे बार-बार बीमार पड़ रहे हैं? अगर ऎसा है, तो आपको साफ-सफाई का काफी ध्यान रखने की जरूरत है।
धूल-मिट्टी से रहें दूर
सबसे पहले देखें कि घर के आसपास या घर में प्रतिदिन प्रयोग में आने वाली वस्तुएं मिट्टी से भरी हुई तो नहीं। बच्चा प्राय: उनको छूकर वही हाथ मुंह में डालता है और कई कीटाणु और वायरस जाने-अनजाने उसके अंदर जाते हैं, जो कभी-कभी गंभीर रूप भी ले लेते हैं।