फैशन शो में सनी,सुष्मिता ने बिखेरा जलवा

मुंबई। फिल्म "जिस्म-2" से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली कनाडाई पोर्नस्टार सनी लियोन, पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने डिजायनर रोहित वर्मा के फैशन शो में जमकर जलवा बिखेरा।
शो के दौरान सनी काफी ग्लैमरस लग रही थी। वे गोल्डन कलर का लहंगा पहने हुए थी। सनी के स्टाइल को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
शो में सनी के अलावा दो बेटियों की मां सुष्मिता सेन मौजूद थी। लाल कलर के लहंगे में सुष्मिता ने फैंस को खूब लुभाया। एक्टर सोनु भी रैंप पर चले। उन्होंने गोल्डन कलर की शेरवानी पहन रखी थी।
शो की शुरूआत हॉट एंड सेक्सी जे एस रंधावा ने की। इनके अलावा वहां कई हस्तियां मौजूद थी।