कबाड़ी डिब्बों से सजाएं घर-बगिया

घर में ऎसी अनेक वस्तुएं हैं जिन्हें बेकार समझ कर फेंका जाता है जैसे टीन के छोटे-बड़े ड्रम, चटका हुआ वॉश बेसिन, रसोई से निकला सिंक, दीवार आदि रंगने के बाद पेंट की प्लास्टिक की खाली बाल्टियां, मोबिल ऑयल के प्लास्टिक के डिब्बे, खाद्य तेल के 2-5 लिटर के प्लास्टिक के कंटेनर, थर्मोकोल के डिब्बे। आइए देखें कि इन वस्तुओं का उपयोग बगिया को सजाने में कैसे कर सकते हैं...
वॉश बेसिन
वॉश बेसिन को बगिया में दीवार पर दो-दो फीट ऊंचा ऎसी जगह लगाइए, जहां आने-जाने वालों की निगाह पड़ती हो। इसका छेद जाली से ढक कर खाद युक्त बगीचे की मिट्टी भरकर ऎसे पौधे लगाइए, जो 8-10 इंच ऊंचे होकर लटक जाएं। इनमें फूल वाले पौधे जैसे बरबीना के सफेद, गुलाबी अथवा बैंगनी रंग के पौधे, बडलिया के पौधे, जिसमें पीले गेंदे की तरह फूल खिलते हैं, पिटू