17 साल बाद सोनू निगम की टीवी पर वापसी

मुंबई। रियलिटी शो "सा रे गा मा पा" के होस्ट बनकर सुर्खियों बटोरने वाले गायक सोनू निगम 17 साल बाद एक बार फिर टीवी पर वापसी करने जा रहे है। संगीत जगत में शक्तिशाली नाम स्थापित करने वाले सोनू जल्द ही फैंस के बीच होंगे।
सोनू निगम जी रिश्ते अवॉर्ड 2012 में होस्ट के रूप में नजर आएंगे। जब चैनल ने उनसे शो होस्ट करने को कहा तो उन्होंने फौरन हां भर दी। साथ ही कहा मेरे लिए इससे अच्छा मौका क्या होगा।
उन्होंने कहा कि पूरी शिद्दत के साथ मनोरंजक तरीके से शो को होस्ट करेगा। शो को होस्ट करने के साथ-साथ उन्होंने शो में गाया जाने वाला मूल गीत भी कंपोज किया ।
उनकी पत्नी मधुरिमा ने होस्ट के रूप में उनके लुक्स को डिजाइन किया । यही वजह थी कि जब बाइक पर वह स्टाइलिश एट्री लेते हैं तो सबके मुंह से आह निकल जाती है।