अब भारती की बिग बॉस 6 में एंट्री

मुम्बई। बिग बॉस के व्यूअर्स के लिए एक और सरप्राइज आने वाला है। कोमेडियन भारती सिंह इस रिएलिटी शो में जल्द ही दिखाई देंगी लेकिन सिर्फ एक मेहमान की हैसियत से। वे बिग बॉस हाउस में केवल कुछ घंटों के लिए जाएंगी।
बिग बॉस हाउस में जाने के लिए उत्सुक भारती का कहना है, "मैं बिग बॉस हाउस में जाने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। मैं वहां सब से मिलना चाहती हूं। मैं अभी बैगकॉक से लौटी हूं और बिग बॉस हाउस में एक फन टास्क करने के लिए जाउंगी। इस टास्क के दौरान घर के सदस्य मुझेसे बात नहीं कर पाएंगे और न ही मेरी किसी भी एक्ट पर रिएक्ट कर पाएंगे। मुझे कुछ भी करने की पूरी आजादी रहेगी। घर में मैं केवल 3 से 4 घंटे की मेहमान बनूंगी।"
भारती घर के सदस्यों का मनोरंजन तो करेंगी ही साथ ही उन्हें परेशान भी करेंगी। कभी वे कॉफ&