केबीसी में टीवी कलाकारों संग दिखेंगे बिग बी

मुम्बई। रियलिटी शो "कौन बनेगा करोड़पति" (केबीसी) में दर्शकों को जल्द ही टीवी के कुछ मशहूर चेहरे खेलते नजर आएंगे।
शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने माइक्रो ब्लागिंग साइट टि्वटर पर टि्वट किया कि केबीसी में टीवी के सितारे नजर आएंगे। टीवी सीरियल "बड़े अच्छे लगते हैं" के राम कपूर और साक्षी तंवर और "कुछ तो लोग कहेंगे" के शरद केलकर और कृतिका शर्मा शो में नजर आएंगे।
बिग बी ने लिखा,दोनों जोड़े दान के लिए पैसा इकटा करने के लिए खेलेंगे.....खूबसूरत और प्रतिभाशाली सितारों के बीच खेलने में बहुत मजा आएगा।