तनाव को कहें बाय रहें स्वस्थ

आपने देखा होगा कुछ लोग हमेशा तनाव में ही दिखाई पड़ते हैं। ऎसा लगता है मानो हर वक्त वे कुछ न कुछ परेशानी में हैं। इसकी वजह है हर वक्त नकारात्मक सोचना। इसका असर उनके काम पर तो पड़ता ही है,साथ में उनके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। जब भी हम नकारात्मक विचार करते हैं,गुस्से या तनाव में रहते हैं,तो हमारे मस्तिष्क में स्थित न्यूरोकेमिकल्स सही काम नहीं कर पाते। इसकी वजह से पाचन क्रिया के साथ में शरीर की अन्य क्रियाओं पर भी प्रभाव पड़ता है।
इसके साथ ही आंतों में खून की आपूर्ति घटने लगती है और एसिड का रिसाव बढ़ जाता है,जिससे एसिडिटी,पेट दर्द,पेट में गैस बनना,अपच,पतले दस्त,कब्ज आदि समस्याओं का शिकार होना पड़ता है। चिकित्सकों का कहना है कि "आईबीएस" या इरीटेबल बॉवेल सिन्ड्रोम इन्हीं सब समस्यì