मंत्रों से सेहत-सौंदर्य

सकारात्मक ध्वनियां शरीर पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं, जबकि नकारात्मक ध्वनियां शरीर की ऊर्जा का क्षरण करती हैं। मंत्र सकारात्मक ध्वनियों का समूह है, जो विभिन्न शब्दों के संयोग से पैदा होते हैं। सभी धर्मो में मंत्रों के महत्व को स्वीकार किया गया है। मंत्रों का हमारे शरीर और मस्तिष्क पर दो कारणों से गहरा प्रभाव पड़ता है।
पहला यह कि ध्वनि की तरंगें समूचे शरीर को प्रभावित करती हैं। दूसरा यह कि लगातार हो रहे शब्दोच्चार के साथ भावनात्मक ऊर्जा का समग्र प्रभाव हम तक पहुंचता है। मंत्रों से निकली ध्वनि शरीर की उन कोशिकाओं के संवेगों को ठीक करने में सक्षम है, जो किसी कारण अपनी स्वाभाविक गति या लय खो बैठते हैं। मंत्रों की ध्वनि से स्थूल और सूक्ष्म शरीर दोनों सकारात्मक रूप से प्रभावित ह