सर्दी के मौसम में आजमाएं घरेलू नुस्खे

सर्दी का मौसम जोर पकड़ रहा है,ऎसे में सर्दी-जुकाम,खांसी,बुखार आदि तकलीफें परेशान करने लगती हैं। इन तकलीफों में परीक्षित घरेलू नुस्खों को आजमाकर राहत पा सकते हैं।
सर्दी-जुकाम
एक वष्ाü तक के शिशुओं में बार-बार होने वाली जुकाम में अजवायन-दो चुटकी + गुड़-काबुली चने बराबर + हल्दी-दो चुटकी को आठ चम्मच पानी में उबालें,दो चम्मच रहने पर छानकर निवाया ही पिलाने से आराम आता है। स्वस्थ शिशुओं में भी यह उपयोगी है।
खांसी,जुकाम,सर्दी और सामान्य बुखार में तुलसी,अदरक की चाय पीने से फायदा होता है।
जुकाम होने पर गर्म दूध में छुहारा उबालकर इसमें थोड़ी-सी इलायची और केसर मिलाकर सेवन करने से जुकाम के रोगाणु खत्म हो जाते हैं।
गर्म देसी घी में काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर रोटी के साथ सेवन करने से जुकाम ठीक ह