टाटा ने उतारी 1 करोड़ 90 लाख की एसयूवी

गुड़गांव। जैगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने शुक्रवार को 1.72 करोड़ रूपए की रेंज रोवर बाजार में उतार दी। यह कंपनी की एसयूवी रेंज रोवर का नर्या वर्जन है। इसकी कीमत 1.72 करोड़ से लेकर 1.90 करोड़ रूपए तक है।
टाटा की जेएलआर की यह नई एसयूवी पेट्रोल व डीजल दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी। दोनों ही वेरिएंट में वी8 इंजन होगा। पेट्रोल वर्जन में 5लीटर व डीजल में 4.4 लीटर का इंजन है। कंपनी के अनुसार यह काफी हल्की एसयूवी है तथा मुश्किल ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर आसानी से चलने में सक्षम है।
कंपनी भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाने को बीएमडब्ल्यू की एक्स1 व ऑडी की क्यू 3 से मुकाबले के लिए छोटी एसयूवी उतारेगी। कंपनी अपना डीलरशिप नेटवर्क भी बढ़ाएगी।