सर्दी के मौसम में खाएं हेल्दी डाइट

इस मौसम में मिलने वाले फल और सब्जियां न सिर्फ हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं,बल्कि आपको सर्दियों की कई समस्याओं से भी बचाते हैं।
विटामिन सी से भरपूर आंवला
आंवले में कई ऎसे पोषक तžव पाए जाते हैं,जो सर्दी के मौसम में बेहद फायदा देते हैं। विटामिन सी शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है,वहीं इसमें पाए जाने वाले ऑक्सीकरण रोधी शरीर में मौजूद रसायनों को बाहर निकलने में मदद करते हैं। ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के साथ ही यह रक्ताल्पता से भी बचाता है। 50-50 ग्राम के दो आंवले यदि आप रोजाना लेंगे,तो आप 0.5 ग्राम प्रोटीन,13.7 ग्राम कार्बोहाइट्रेट,58 ग्राम कैलोरी,1.2 मिलीग्राम आयरन पा सकते हैं। रोज आंवला खाने से शरीर की एसिडिटी कम होती है।
पोषक तžवों से भरपूर गाजर
गाजर विटामिन बी का अच्छा स्रोत है। इसके अल