फैंस को नहीं लुभा पाई "खिलाड़ी 786"

जयपुर। खिलाड़ी, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी और खिलाड़ी इंटरनेशनल जैसी फिल्मों से फैंस को एंटरटेन करने वाले बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार ने फिल्म "खिलाड़ी 786" से अपने खिलाड़ी अवतार में वापसी की है।
निर्देशक आशीष आर मोहन ने शुक्रवार को "खिलाड़ी 786" को पर्दे पर उतारा है। इस बार खिलाड़ी सीरीज फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। दर्शकों को उम्मीद थी कि इस बार वे खिलाड़ी में कुछ खास देखने को मिलेगा लेकिन ऎसा नहीं हुआ । हालांकि अक्षय अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे है।
कहानी: फिल्म की कहानी बहत्तर सिंह (अक्षय कुमार) के इर्द गिर्द घूमती है जो कि चोरों को पकड़ने में पुलिस की मदद करता है। उसके पिता सट्टार सिंह (राज बब्बर), इख्तार सिंह(मुकेश) भी ऎसा ही काम करते है। परिवार के ऎसे