प्रोड्क्शन में कदम रखने को तैयार सारा खान

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने "लुइस मल्टीमीडिया" नाम से अपना प्रॉडक्शन हाउस खोला है और उनका कहना है कि वह इस क्षेत्र में काम करने और अच्छे नतीजे पाने के लिए दृढ़ संकल्प हैं।
सारा का कहना है कि मैं सामान्य प्रोड्यूसर नहीं बनना चाहती,जो बस काम करता है और चला जाता है। मैं इस क्षेत्र में बहुत आगे जाना चाहती हूं। इसलिए हम अपनी पहली फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि अच्छे नतीजे निकल सकें।
सारा ने टीवी सीरियल "सपना बाबुल का-बिदाई" से करियर की शुरूआत की थी और बाद में "राम मिलाई जोड़ी" और रियेल्टी शो "बिग बॉस-4" में नजर आईं थीं।
जब सारा से पूछा गया कि क्या बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता और अमीषा पटेल से प्रेरित होकर उन्होंने यह फैसला लिया है, वह कहती हैं, मैं किसी की देखा देखी यह सब नहीं कर रहीð