"24" के लिए 30 की तलाश में अनिल कपूर

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और फिल्म निर्देशक अभिनय देव अमरीकी टीवी श्रृंखला "24" के भारतीय सीजन को तैयार करने में जुटे हुए हैं। कहा जा रहा है कि इस टीवी श्रृंखला के लिए अनिल को 30 नए चेहरों की तलाश है।
सूत्रों के अनुसार दोनों इस शो में नए चेहरों को मौका देना चाहते हैं। उन्होंने ऑडिशन शुरू कर दिए हैं और शूटिंग स्थलों की खोज भी जारी है। "24" की शूटिंग अगले वर्ष जनवरी या फरवरी की शुरूआत या फिर कलाकारों और शूटिंग स्थलों के जल्द से जल्द निर्धारण के बाद आरम्भ हो जाएगी।
"24" अमरीकी टीवी श्रृंखला हैं, जो वर्ष 2001 में शुरू होकर वर्ष 2010 तक चली। अनिल ने शो के आठवें सीजन में उमर हसन की भूमिका निभाई थी।