अर्जुन,चित्रागंदा की "इंकार" का ट्रेलर जारी

मुंबई। फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा की अपकमिंग फिल्म "इंकार" का ट्रेलर जारी कर दिया। इसमें चित्रांगदा सिंह और अर्जुन रामपाल की हॉट जोड़ी नजर आने वाली है।
फिल्म में उस कड़वे सच को कहती है जिसमें एक महिला उसके वर्किंग प्लेस पर शारीरिक उत्पीड़न का शिकार होती है। फिल्म में वर्किंग वुमन की दर्दनाक दास्तां का पेश किया गया है।
फिल्म में अर्जुन रामपाल ने एक एडवरटाइजिंग एजेंसी के सीईओ को रोल प्ले किया है जो चित्रागंदा की मदद करता है। हैरानी जब होती है जब दोनों एक दूसरे के खिलाफ शारीरिक प्रताड़ना का केस पाते है। फिल्म में चित्रागंदा काफी सेक्सी नजर आई है।