अवार्ड शो में बॉलीवुड सितारों ने बिखेरा जलवा

मुंबई। मुंबई में रविवार रात एंटरटेंमेंट अवार्ड शो के दौरान बॉलीवुड सितारों ने जमकर धमाल मचाया। शाहरूख खान, सलमान खान और कैटरीना कैफ सहित बॉलीवुड के नए चेहरे आयुष्मान खुराना, अर्जुन कपूर और यामी गौतम ने बिग स्टार एंटरटेंमेंट अवार्ड कार्यक्रम में शिरकत की।
मंुबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित समारोह में फिल्म, टेलीविजन, संगीत, नृत्य और खेल के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया।
आयोजन में शामिल अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार, अनुराग बासु, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, प्रभुदेवा, प्रियंका चोपड़ा और सोनू निगम भी समारोह में शामिल हुए।