"ये जवानी..." दीपिका की असल जिंदगी के करीब!

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के अनुसार उनकी आनेवाली फिल्म "ये जवानी है दीवानी" का किरदार उनकी असली जिंदगी के काफी करीब है। दीपिका को फिल्म "कॉकटेल" में वेरोनिका के किरदार के लिए काफी तारीफ मिली थी।
बिगस्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड में शामिल होने के दौरान दीपिका ने कहा,वेरोनिका का किरदार मेरे स्वभाव से बिल्कुल अलग था लेकिन नई फिल्म के मेरे किरदार और मुझ में काफी समानता है।
निर्देशक अयान मुखर्जी की "ये जवानी है दीवानी" में रणबीर कपूर और कल्कि कोचलिन भी लीड रोल में हैं।