खजूर से बनती है सेहत...

सर्दी शुरू हो गई है, तो ऎसे में अपने सेहत का ध्यान भी ख्ुाद ही रखना है। ताकि आप बने रहे स्वस्थ और सेहतमंद। सर्दी मे कम से कम सौ ग्राम खजूर सुबह किसी न किसी रूप में लेना चाहिए।
सुबह लेने से इसकी उपयोगिता बढ़ जाती
है। इससे गठिया रोग, पेट संबंधी समस्याएं, कब्जियत, कमर दर्द, हार्ट डिजीज और थकावट जैसी कई समस्याएं आसानी से दूर होती है। यहां तक कि ये बच्चों के लिए भी फायदेमंद होता है। बच्चों का दिमाग भी तेज होता है। बुजुर्गो के लिए भी यह फायदेमंद है। दूध के साथ लेने से कफ और खांसी जैसी परेशानी भी कंट्रोल में आती है। खजूर में कार्बोहाइड्रेटस, प्रोटीन्स, कैल्शियम, पौटेशियम, मैग्नीशियम, लोहा आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
मिलती है ताकत
रात को खजूर भिगोकर सुबह दूध या घी के साथ खाने से मस्तिषî