ऑफिस में हेल्दी हैबिट
एक हैल्दी हैबिट सिर्फ घर पर ही नहीं बल्कि ऑफिस में भी आपको स्वस्थ रख सकती है। जिससे आप ऑफिस में रहेंगे तरोताजा...
आदत अगर सही पड़ जाए तो आपकी जिंदगी को तो बनाती है साथ ही आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रखती है। यह बात सिर्फ घर के लिए ही नहीं बाहर के लिए भी लागू होती है। इसलिए अपनाइए
इन आदतों को...
चाय-कॉफी न हो ज्यादा : ऑफिस में लगातार काम करते-करते जब नींद आने लगती है तो अक्सर लोग चाय-कॉफी पी लेते हैं लेकि न अगर आप जरूरत से ज्यादा चाय-कॉफी पीने लगेंगे तो यह
सेहत पर बहुत ही बुरा प्रभाव डालता है।
लगातार न बैंठे रहें : जाहिर सी बात है कि आप ऑफिस काम करने जाते हैं न कि घूमने। इसलिए अपनी सीट पर बैठे रहना जरूरी है। लेकिन लगातार बैठे रहने से आपके हिप की हड्डी खराब हो सकती है। यह बात एक शोध के दौरान भी साबित हुई