मॉडर्न के साथ-साथ ट्रेडिशनल लुक
ेकोरेशन के नाम पर फॉल सीलिंग पर सुंदर शेडलिंयर लगा रखा है, जो करीब तीन फीट का है। इसे जलाने पर यह एमरल्ड ग्रीन कलर के शेड का अहसास करवाता है।
मुझे हमेशा से ही ओपन हाउस ज्यादा पसंद रहे हैं। मुम्बई से जयपुर शिफ्ट होने के बाद मैंने और हमारे परिवार ने यही सोचा था कि घर ऎसा हो जो मॉडर्न होने के साथ-साथ ट्रेडिशनल लुक भी समेटे हुए हो। हमारा घर करीब 1800 गज में बना हुआ है। घर में दो गार्डन है और बीच में रेजिडेंशल हाउस बना हुआ है। हमारी ज्वॉइंट फैमिली है और घर इनलॉज की च्वाइस से ही बना हुआ है।
गार्डन की खूबसूरती
घर के दोनों गार्डन की खूबसूरती बयान नहीं कर सकती। दोनों गार्डन में फाउंटेन बने हुए हैं और फव्वारे लगे हुए हैं। चारों तरफ ढेर सारे पेड़-पौधे और गुलाब की डिफरेंट वैरायटीज के फूल गार्डन की शोभ