सुकूनदायक हो आपकी नींद
शरीर को यदि चुस्त-दुरूस्त रखना है तो अच्छी नींद बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल की तनाव और व्यस्त जीवन में नींद ही दुश्वार हो गई है।
लेकिन आप चाहें तो अपने भोजन में कुछ खाद्य पदार्थ शामिल कर अपनी नींद सुकूनभरी बना सकते हैं और रह सकते हैं स्वस्थ और तरोताजा।
गरम दूध : दूध में ट्राइप्टोफेन और अमिनो एसिड नामक पदार्थ होते हंै, जो शरीर को शांति प्रदान करते हैं। इससे शरीर रिलैक्स फील करता है और नींद अच्छी आती है।
शहद : गरम दूध में या हर्बल टी में थोड़ा-सा शहद डालकर पीना चाहिए, चीनी का प्रयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि उसमें ग्लूकोज ज्यादा होता है।
ग्लूकोज दिमाग में मौजूद न्यूट्रोट्रांसमीटर ऑरक्सीन को प्रभावित करता है, जो दिमाग को अलर्ट रखता है।
बादाम : बादाम में मैग्नीशियम होता है, जो नींद मे