सैमसंग "गैलेक्सी ग्रांड" स्मार्टफोन लॉन्च

नई दिल्ली। कोरियाई कंपनी सैमसंग ने स्मार्टफोन दुनिया में मंगलवार को अपने नए एंड्रोयड फोन "गैलेक्सी ग्रांड" से पर्दा उठा दिया। गैलेक्सी नोट-2 के जबरदस्त फीडबैक के बाद सैमसंग को अपने 5 इंच के इस स्मार्टफोन से भी काफी उम्मीदें हैं। 1.2 गीगाहट्र्स ड्यूअल कोर प्रोसेसर के दम पर एंड्रोयड 4.1.2 जेली बीन पर चलने वाले इस फोन में मैमोरी,कैमरा और कनेक्टिविटी तमाम फीचर्स मौजूदा स्मार्टफोन को टक्कर देने काबिल है।
"गैलेक्सी ग्रांड" में सैमसंग ने 8 मेगापिक्सल कैमरे के साथ 2 एमपी फ्रंट कैमरा भी दिया है। साथ ही बेहतरीन टच एक्सप्रीयंस के लिए टीएफटी एलसीडी वैरायटी वाली 5 इंच की डब्लूवीजीए(480*800) की स्क्रीन भी दी गई है।
सैमसंग ने अपना यह फोन दो वर्जन सिंगल सिम वर्जन(जीटी-19080) और ड्यूअल सिम वर्जन(जीटी-19082) में उतारा है।