स्मार्टफोन से हाई क्वालिटी मूवी भी

नई दिल्ली। आपके हाथ यदि कोई स्मार्टफोन है तो थोड़ी सी समझ-बूझ से हुनर को पंख लगा सकते हैं। आपका स्मार्टफोन क्या-कुछ नहीं कर सकता। स्टिल फोटोज के साथ आप इससे हाई क्वालिटी वीडियो भी शूट कर सकते हैं। इसके लिए महज कैमरे की सैटिंग्स और क्वालिटी को सेट करना होगा। और यदि कुछ एप्स डाउनलोड कर लिए जाएं तो आपका स्मार्ट फोन किसी भी हैंडीकैम को टक्कर दे सकता है।
यूं सेट करें स्मार्टफोन का कैमरा
वीडियो शूट करने से पहले कैमरे के सैटिंग ऑप्शन में जाएं और उसकी क्वालिटी हाई रिजॉल्यूशन पर सेट करें। यदि रोशनी कम है तो जरूरत के अनुसार फ्लैश लाइट ऑन या ऑफ करें। वीडियो की लैंथ के हिसाब से पहले से ही मैमोरी में स्पेस बना लिया जाना चाहिए। स्मार्टफोन के बेसिक फीचर्स से आप सामान्य परिस्थितियों में आसानी स&