टेंशन-फ्री करेंगे एंड्रायड फन एप्स

नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास मनोरंजन के लिए समय नहीं है। ऎसे में रास्ते में ही मूड फ्रे श हो जाएं और वो भी बिल्कुल फ्री में तो क्या कहने। कुछ एंड्रायड ऎप्लीकेशन की मदद से काम के दौरान यानी बिजी शेड्यूल में भी अपने मूड रिफ्रेशमेंट का इंतजाम कर सकते हैं।
टॉकिंग टॉम कैट एंड्रायड मार्केट का काफी पॉपुलर एप्लीकेशन हैं। इसका फंक्शन यह है कि इसमें मौजूद बिल्ली यूजर की आवाज को कॉपी करके बोलती है। अग्ली बूथ एंड्रायड प्लेटफार्म का बहुत ही फनी एप है। इसमें कोई भी अपनी पिक्चर को एडिट करके हंसी का पात्र बन सकता है। इस एप्लीकेशन में एक क्लिक पर ही आपकी पिक्चर काफी भद्दी लगने लगती है। अग्ली बूथ से कुछ अलग ऎप्लीकेशन है मिक्स बूथ। इसका भी यूजर के फेस से संबंधित फं क्शन है। ë