"दबंग 2": एक्शनफुल एंटरटेनर

हिट फिल्मों के क्रेज को भुनाने के लिए उनके सीक्वल बनाने का ट्रेंड चल पड़ा है। ऎसे में सलमान खान इस हफ्ते लेकर आए हैं अपने होम प्रोडक्शन की ब्लॉकबस्टर "दबंग" का सीक्वल "दबंग-2"। अरबाज खान और मलैका अरोड़ा खान निर्मित यह सीक्वल महज टाइटल तक सीमित नहीं है। टीम के साथ अहम किरदार/कलाकार वही हैं। कहानी भी वहीं से शुरू होती है, जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी। हां, इस बार बैकड्रॉप यूपी के देहात की बजाय शहर है, डायरेक्शन की बागडोर अरबाज ने संभाली है, वहीं विलेन के नए किरदार की एंट्री हुई है।
स्टोरी
पुलिस इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे(सलमान) ट्रांसफर के बाद बूढे पिता प्रजापति पांडे(विनोद खन्ना), पत्नी रज्जो(सोनाक्षी) और आलसी, भुलक्कड़ अनुज मक्खी(अरबाज) के साथ अब कानपुर में है। शहर के बजरिया इलाके में इधर é