बचत चुटकी भर

अपने शायद ही कभी सोचा हो कि छोटी-छोटी कोशिशों से भी काफी बचत की जा सकती है और महंगाई के इस दौर में चीजों को जल्दी खराब होने या खत्म होने से बचाया जा सकता है...
टॉयलेटरीज में कटौती
अपनी वॉशिंग मशीन में आप नियमित रूप से जितना डिटर्जेन्ट डालती हैं उससे 25 फीसदी कम डालकर देखें, कपड़ों की सफाई में कोई अंतर नहीं आएगा। साबुन, टूथपेस्ट, शैंपू और डिटर्जेन्ट पाउडर का इस्तेमाल 50 फीसदी तक कम कर दें, तो भी आपके सौन्दर्य या साफ-सफाई में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला लेकिन आपके बजट पर काफी फर्क पड़ जाएगा।
वॉशिंग मशीन का प्रयोग कंट्रोल करें
रिंज साइकल के तुरंत बाद मशीन बंद कर दें और कपड़ों को सूखने के लिए लटका दें। इसके अलावा मशीन के हीटर को इस्तेमाल न करके आप 80 फीसदी ऊर्जा बचा सकती हैं। किसी अच्छी गुणवत्ता वाल