स्टाइलिश पुरूषों में शुमार बेकहम,पैटिंसन

लास एंजेलिस। पत्रिका "जी क्यू" में प्रकाशित साल 2012 के सबसे अधिक स्टालिश पुरूषों की सूची में हॉलीवुड अभिनेता डेनियल क्रेग पहले स्थान पर हैं। सूची में फुटबाल खिलाड़ी डेविड बेकहम,रॉबर्ट पैटिंसन भी शामिल हैं।
जैक एफ्रॉन सूची में दूसरे नम्बर पर हैं, जबकि बेकहम को तीसरा स्थान मिला है। चौथे नम्बर पर संगीतकार ब्रूनो मार्स और अभिनेता ईवान मैकजॉर्ज पांचवे नम्बर पर हैं। "ट्वाइलाइट" सुपर स्टार रॉबर्ट पैटिंसन को सूची में छठा स्थान मिला है।
एक वेबसाइट के अनुसार एडम लेविन और अर्मी हैमर भी बेहतरीन स्टाइल के लिए प्रसिद्ध पुरूषों की सूची में शामिल हैं।