कार बिक्री में ऑफर्स की बहार

नई दिल्ली। साल के अंतिम कुछ दिन नई कार खरीदने के लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है। कारों की बिक्री में आ रही गिरावट को थामने के लिए लगभग सभी कार निर्माता कंपनियां अच्छे ऑफ र और छूट की पेशकश कर रही हैं। नए साल में सभी कंपनियां दाम बढ़ाने का संकेत भी दे चुकी हैं।
मारूति, हुंडई, टाटा मोटर्स, फॉक्सवेगन और टोयोटा से लेकर मर्सिडीज तक की कारों पर 10 हजार रूपए से लेकर छह लाख रूपए तक के छूट व ऑफ र दिए जा रहे हैं।
खास बात यह है कि पुराने मॉडलों के अलावा कंपनियां हाल में लांच हुए मॉडलों पर भी डिस्काउंट दे रही हैं। बिक्री बढ़ाने और कारों की इनवेंट्री निकालने के लिए कंपनियों के अलावा डीलर भी अपनी तरफ से छूट दे रहे हैं। गत अक्टूबर में लांच हुई टाटा की मांजा क्लब पर 50 हजार रूपए तक ऑफ र है जबकि अन्य कारों पर भी क