"जेन वाई" से छोड़े न छूटता मोबाइल का मोह

नित्यकर्म में जहां अब तक नहाना-धोना और तैयार होना ही शामिल था, वहीं "जेनरेशन वाई" के लिए अब दिनचर्या की शुरूआत के साथ ही एक जरूरी काम अपने सेलफोन में ताक-झांक भी बन गया है। सोशल नेटवर्किग के अपडेट्स, मैसेजिंग आदि चेक करते रहने की एक लत सी इस वाई जेनरेशन को पड़ चुकी है।
"सिस्को कनेक्टेड वल्र्ड 2012" की रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश युवा सुबह बिस्तर छोड़ने से पहले अपने सेलफोन पर अपडेट्स चेक करते हैं। उनमें से एक बड़ी संख्या उनकी भी है, जो सेलफोन को चेक करना नित्यकर्म जितना या उससे भी ज्यादा जरूरी समझते हैं।
सिस्को के लिए "इनसाइड एक्सप्रेस" नामक मार्केट रिसर्च फर्म की ओर से 18 देशों के करीब 1800 कॉलेज स्टूडेंट्स और युवा पेशेवरों (18 से 30 वर्ष की उम्र के) पर कराए गए सर्वे में यह सामने आया है कि दुनिया भर की जे